संस्कृत

अध्याय 6

आत्मसंयमयोगः

आत्मसंयम योग

47 श्लोक

47 श्लोक

  1. 1

    अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः ।

    स संन्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः ॥

    anāśritaḥ karmaphalaṃ kāryaṃ karma karoti yaḥ |

    sa saṃnyāsī ca yogī ca na niragnirna cākriyaḥ ||

    मशीन मसौदा

    श्री भगवान बोले- जो पुरुष कर्मफल का आश्रय न लेकर करने योग्य कर्म करता है, वह संन्यासी तथा योगी है और केवल अग्नि का त्याग करने वाला संन्यासी नहीं है तथा केवल क्रियाओं का त्याग करने वाला योगी नहीं है

  2. 2

    यं संन्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव ।

    न ह्यसंन्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन ॥

    yaṃ saṃnyāsamiti prāhuryogaṃ taṃ viddhi pāṇḍava |

    na hyasaṃnyastasaṅkalpo yogī bhavati kaścana ||

    मशीन मसौदा

    हे अर्जुन! जिसको संन्यास (गीता अध्याय 3 श्लोक 3 की टिप्पणी में इसका खुलासा अर्थ लिखा है।) ऐसा कहते हैं, उसी को तू योग (गीता अध्याय 3 श्लोक 3 की टिप्पणी में इसका खुलासा अर्थ लिखा है।) जान क्योंकि संकल्पों का त्याग न करने वाला कोई भी पुरुष योगी नहीं होता

  3. 3

    आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते ।

    योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते ॥

    ārurukṣormuneryogaṃ karma kāraṇamucyate |

    yogārūḍhasya tasyaiva śamaḥ kāraṇamucyate ||

    मशीन मसौदा

    योग में आरूढ़ होने की इच्छा वाले मननशील पुरुष के लिए योग की प्राप्ति में निष्काम भाव से कर्म करना ही हेतु कहा जाता है और योगारूढ़ हो जाने पर उस योगारूढ़ पुरुष का जो सर्वसंकल्पों का अभाव है, वही कल्याण में हेतु कहा जाता है

  4. 4

    यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते ।

    सर्वसङ्कल्पसंन्यासी योगारूढस्तदोच्यते ॥

    yadā hi nendriyārtheṣu na karmasvanuṣajjate |

    sarvasaṅkalpasaṃnyāsī yogārūḍhastadocyate ||

    मशीन मसौदा

    जिस काल में न तो इन्द्रियों के भोगों में और न कर्मों में ही आसक्त होता है, उस काल में सर्वसंकल्पों का त्यागी पुरुष योगारूढ़ कहा जाता है

  5. 5

    उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत् ।

    आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः ॥

    uddharedātmanātmānaṃ nātmānamavasādayet |

    ātmaiva hyātmano bandhurātmaiva ripurātmanaḥ ||

    मशीन मसौदा

    अपने द्वारा अपना संसार-समुद्र से उद्धार करे और अपने को अधोगति में न डाले क्योंकि यह मनुष्य आप ही तो अपना मित्र है और आप ही अपना शत्रु है

  6. 6

    बन्धुरात्मात्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः ।

    अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत् ॥

    bandhurātmātmanastasya yenātmaivātmanā jitaḥ |

    anātmanastu śatrutve vartetātmaiva śatruvat ||

    मशीन मसौदा

    जिस जीवात्मा द्वारा मन और इन्द्रियों सहित शरीर जीता हुआ है, उस जीवात्मा का तो वह आप ही मित्र है और जिसके द्वारा मन तथा इन्द्रियों सहित शरीर नहीं जीता गया है, उसके लिए वह आप ही शत्रु के सदृश शत्रुता में बर्तता है

  7. 7

    जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः ।

    शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ॥

    jitātmanaḥ praśāntasya paramātmā samāhitaḥ |

    śītoṣṇasukhaduḥkheṣu tathā mānāpamānayoḥ ||

    मशीन मसौदा

    सरदी-गरमी और सुख-दुःखादि में तथा मान और अपमान में जिसके अन्तःकरण की वृत्तियाँ भलीभाँति शांत हैं, ऐसे स्वाधीन आत्मावाले पुरुष के ज्ञान में सच्चिदानन्दघन परमात्मा सम्यक्‌ प्रकार से स्थित है अर्थात उसके ज्ञान में परमात्मा के सिवा अन्य कुछ है ही नहीं

  8. 8

    ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः ।

    युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥

    jñānavijñānatṛptātmā kūṭastho vijitendriyaḥ |

    yukta ityucyate yogī samaloṣṭāśmakāñcanaḥ ||

    मशीन मसौदा

    जिसका अन्तःकरण ज्ञान-विज्ञान से तृप्त है, जिसकी स्थिति विकाररहित है, जिसकी इन्द्रियाँ भलीभाँति जीती हुई हैं और जिसके लिए मिट्टी, पत्थर और सुवर्ण समान हैं, वह योगी युक्त अर्थात भगवत्प्राप्त है, ऐसे कहा जाता है

  9. 9

    सुहृन्मित्रार्युदासीनमध्यस्थद्वेष्यबन्धुषु ।

    साधुष्वपि च पापेषु समबुद्धिर्विशिष्यते ॥

    suhṛnmitrāryudāsīnamadhyasthadveṣyabandhuṣu |

    sādhuṣvapi ca pāpeṣu samabuddhirviśiṣyate ||

    मशीन मसौदा

    सुहृद् (स्वार्थ रहित सबका हित करने वाला), मित्र, वैरी, उदासीन (पक्षपातरहित), मध्यस्थ (दोनों ओर की भलाई चाहने वाला), द्वेष्य और बन्धुगणों में, धर्मात्माओं में और पापियों में भी समान भाव रखने वाला अत्यन्त श्रेष्ठ है

  10. 10

    योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः ।

    एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥

    yogī yuñjīta satatamātmānaṃ rahasi sthitaḥ |

    ekākī yatacittātmā nirāśīraparigrahaḥ ||

    मशीन मसौदा

    मन और इन्द्रियों सहित शरीर को वश में रखने वाला, आशारहित और संग्रहरहित योगी अकेला ही एकांत स्थान में स्थित होकर आत्मा को निरंतर परमात्मा में लगाए

  11. 11

    शुचौ देशे प्रतिष्ठाप्य स्थिरमासनमात्मनः ।

    नात्युच्छ्रितं नातिनीचं चैलाजिनकुशोत्तरम् ॥

    śucau deśe pratiṣṭhāpya sthiramāsanamātmanaḥ |

    nātyucchritaṃ nātinīcaṃ cailājinakuśottaram ||

    मशीन मसौदा

    शुद्ध भूमि में, जिसके ऊपर क्रमशः कुशा, मृगछाला और वस्त्र बिछे हैं, जो न बहुत ऊँचा है और न बहुत नीचा, ऐसे अपने आसन को स्थिर स्थापन करके

  12. 12

    तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः ।

    उपविश्यासने युञ्ज्याद्योगमात्मविशुद्धये ॥

    tatraikāgraṃ manaḥ kṛtvā yatacittendriyakriyaḥ |

    upaviśyāsane yuñjyādyogamātmaviśuddhaye ||

    मशीन मसौदा

    उस आसन पर बैठकर चित्त और इन्द्रियों की क्रियाओं को वश में रखते हुए मन को एकाग्र करके अन्तःकरण की शुद्धि के लिए योग का अभ्यास करे

  13. 13

    समं कायशिरोग्रीवं धारयन्नचलं स्थिरः ।

    सम्प्रेक्ष्य नासिकाग्रं स्वं दिशश्चानवलोकयन् ॥

    samaṃ kāyaśirogrīvaṃ dhārayannacalaṃ sthiraḥ |

    samprekṣya nāsikāgraṃ svaṃ diśaścānavalokayan ||

    मशीन मसौदा

    काया, सिर और गले को समान एवं अचल धारण करके और स्थिर होकर, अपनी नासिका के अग्रभाग पर दृष्टि जमाकर, अन्य दिशाओं को न देखता हुआ

  14. 14

    प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः ।

    मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः ॥

    praśāntātmā vigatabhīrbrahmacārivrate sthitaḥ |

    manaḥ saṃyamya maccitto yukta āsīta matparaḥ ||

    मशीन मसौदा

    ब्रह्मचारी के व्रत में स्थित, भयरहित तथा भलीभाँति शांत अन्तःकरण वाला सावधान योगी मन को रोककर मुझमें चित्तवाला और मेरे परायण होकर स्थित होए

  15. 15

    युञ्जन्नेवं सदात्मानं योगी नियतमानसः ।

    शान्तिं निर्वाणपरमां मत्संस्थामधिगच्छति ॥

    yuñjannevaṃ sadātmānaṃ yogī niyatamānasaḥ |

    śāntiṃ nirvāṇaparamāṃ matsaṃsthāmadhigacchati ||

    मशीन मसौदा

    वश में किए हुए मनवाला योगी इस प्रकार आत्मा को निरंतर मुझ परमेश्वर के स्वरूप में लगाता हुआ मुझमें रहने वाली परमानन्द की पराकाष्ठारूप शान्ति को प्राप्त होता है

  16. 16

    नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः ।

    न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन ॥

    nātyaśnatastu yogo'sti na caikāntamanaśnataḥ |

    na cātisvapnaśīlasya jāgrato naiva cārjuna ||

    मशीन मसौदा

    हे अर्जुन! यह योग न तो बहुत खाने वाले का, न बिलकुल न खाने वाले का, न बहुत शयन करने के स्वभाव वाले का और न सदा जागने वाले का ही सिद्ध होता है

  17. 17

    युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु ।

    युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा ॥

    yuktāhāravihārasya yuktaceṣṭasya karmasu |

    yuktasvapnāvabodhasya yogo bhavati duḥkhahā ||

    मशीन मसौदा

    दुःखों का नाश करने वाला योग तो यथायोग्य आहार-विहार करने वाले का, कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करने वाले का और यथायोग्य सोने तथा जागने वाले का ही सिद्ध होता है

  18. 18

    यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते ।

    निःस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा ॥

    yadā viniyataṃ cittamātmanyevāvatiṣṭhate |

    niḥspṛhaḥ sarvakāmebhyo yukta ityucyate tadā ||

    मशीन मसौदा

    अत्यन्त वश में किया हुआ चित्त जिस काल में परमात्मा में ही भलीभाँति स्थित हो जाता है, उस काल में सम्पूर्ण भोगों से स्पृहारहित पुरुष योगयुक्त है, ऐसा कहा जाता है

  19. 19

    यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता ।

    योगिनो यतचित्तस्य युञ्जतो योगमात्मनः ॥

    yathā dīpo nivātastho neṅgate sopamā smṛtā |

    yogino yatacittasya yuñjato yogamātmanaḥ ||

    मशीन मसौदा

    जिस प्रकार वायुरहित स्थान में स्थित दीपक चलायमान नहीं होता, वैसी ही उपमा परमात्मा के ध्यान में लगे हुए योगी के जीते हुए चित्त की कही गई है

  20. 20

    यत्रोपरमते चित्तं निरुद्धं योगसेवया ।

    यत्र चैवात्मनात्मानं पश्यन्नात्मनि तुष्यति ॥

    yatroparamate cittaṃ niruddhaṃ yogasevayā |

    yatra caivātmanātmānaṃ paśyannātmani tuṣyati ||

    मशीन मसौदा

    योग के अभ्यास से निरुद्ध चित्त जिस अवस्था में उपराम हो जाता है और जिस अवस्था में परमात्मा के ध्यान से शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि द्वारा परमात्मा को साक्षात करता हुआ सच्चिदानन्दघन परमात्मा में ही सन्तुष्ट रहता है

  21. 21

    सुखमात्यन्तिकं यत्तद् बुद्धिग्राह्यमतीन्द्रियम् ।

    वेत्ति यत्र न चैवायं स्थितश्चलति तत्त्वतः ॥

    sukhamātyantikaṃ yattad buddhigrāhyamatīndriyam |

    vetti yatra na caivāyaṃ sthitaścalati tattvataḥ ||

    मशीन मसौदा

    इन्द्रियों से अतीत, केवल शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि द्वारा ग्रहण करने योग्य जो अनन्त आनन्द है, उसको जिस अवस्था में अनुभव करता है, और जिस अवस्था में स्थित यह योगी परमात्मा के स्वरूप से विचलित होता ही नहीं

  22. 22

    यं लब्ध्वा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं ततः ।

    यस्मिन्स्थितो न दुःखेन गुरुणापि विचाल्यते ॥

    yaṃ labdhvā cāparaṃ lābhaṃ manyate nādhikaṃ tataḥ |

    yasminsthito na duḥkhena guruṇāpi vicālyate ||

    मशीन मसौदा

    परमात्मा की प्राप्ति रूप जिस लाभ को प्राप्त होकर उसे अधिक दूसरा कुछ भी लाभ नहीं मानता और परमात्मा प्राप्ति रूप जिस अवस्था में स्थित योगी बड़े भारी दुःख से भी चलायमान नहीं होता

  23. 23

    तं विद्याद् दुःखसंयोगवियोगं योगसंज्ञितम् ।

    स निश्चयेन योक्तव्यो योगोऽनिर्विण्णचेतसा ॥

    taṃ vidyād duḥkhasaṃyogaviyogaṃ yogasaṃjñitam |

    sa niścayena yoktavyo yogo'nirviṇṇacetasā ||

    मशीन मसौदा

    जो दुःखरूप संसार के संयोग से रहित है तथा जिसका नाम योग है, उसको जानना चाहिए। वह योग न उकताए हुए अर्थात धैर्य और उत्साहयुक्त चित्त से निश्चयपूर्वक करना कर्तव्य है

  24. 24

    सङ्कल्पप्रभवान्कामांस्त्यक्त्वा सर्वानशेषतः ।

    मनसैवेन्द्रियग्रामं विनियम्य समन्ततः ॥

    saṅkalpaprabhavānkāmāṃstyaktvā sarvānaśeṣataḥ |

    manasaivendriyagrāmaṃ viniyamya samantataḥ ||

    मशीन मसौदा

    संकल्प से उत्पन्न होने वाली सम्पूर्ण कामनाओं को निःशेष रूप से त्यागकर और मन द्वारा इन्द्रियों के समुदाय को सभी ओर से भलीभाँति रोककर

  25. 25

    शनैः शनैरुपरमेद् बुद्ध्या धृतिगृहीतया ।

    आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत् ॥

    śanaiḥ śanairuparamed buddhyā dhṛtigṛhītayā |

    ātmasaṃsthaṃ manaḥ kṛtvā na kiñcidapi cintayet ||

    मशीन मसौदा

    क्रम-क्रम से अभ्यास करता हुआ उपरति को प्राप्त हो तथा धैर्ययुक्त बुद्धि द्वारा मन को परमात्मा में स्थित करके परमात्मा के सिवा और कुछ भी चिन्तन न करे

  26. 26

    यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम् ।

    ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत् ॥

    yato yato niścarati manaścañcalamasthiram |

    tatastato niyamyaitadātmanyeva vaśaṃ nayet ||

    मशीन मसौदा

    यह स्थिर न रहने वाला और चंचल मन जिस-जिस शब्दादि विषय के निमित्त से संसार में विचरता है, उस-उस विषय से रोककर यानी हटाकर इसे बार-बार परमात्मा में ही निरुद्ध करे

  27. 27

    प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम् ।

    उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम् ॥

    praśāntamanasaṃ hyenaṃ yoginaṃ sukhamuttamam |

    upaiti śāntarajasaṃ brahmabhūtamakalmaṣam ||

    मशीन मसौदा

    क्योंकि जिसका मन भली प्रकार शांत है, जो पाप से रहित है और जिसका रजोगुण शांत हो गया है, ऐसे इस सच्चिदानन्दघन ब्रह्म के साथ एकीभाव हुए योगी को उत्तम आनंद प्राप्त होता है

  28. 28

    युञ्जन्नेवं सदात्मानं योगी विगतकल्मषः ।

    सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते ॥

    yuñjannevaṃ sadātmānaṃ yogī vigatakalmaṣaḥ |

    sukhena brahmasaṃsparśamatyantaṃ sukhamaśnute ||

    मशीन मसौदा

    वह पापरहित योगी इस प्रकार निरंतर आत्मा को परमात्मा में लगाता हुआ सुखपूर्वक परब्रह्म परमात्मा की प्राप्ति रूप अनन्त आनंद का अनुभव करता है

  29. 29

    सर्वभूतस्थमात्मानं सर्वभूतानि चात्मनि ।

    ईक्षते योगयुक्तात्मा सर्वत्र समदर्शनः ॥

    sarvabhūtasthamātmānaṃ sarvabhūtāni cātmani |

    īkṣate yogayuktātmā sarvatra samadarśanaḥ ||

    मशीन मसौदा

    सर्वव्यापी अनंत चेतन में एकीभाव से स्थिति रूप योग से युक्त आत्मा वाला तथा सब में समभाव से देखने वाला योगी आत्मा को सम्पूर्ण भूतों में स्थित और सम्पूर्ण भूतों को आत्मा में कल्पित देखता है

  30. 30

    यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति ।

    तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति ॥

    yo māṃ paśyati sarvatra sarvaṃ ca mayi paśyati |

    tasyāhaṃ na praṇaśyāmi sa ca me na praṇaśyati ||

    मशीन मसौदा

    जो पुरुष सम्पूर्ण भूतों में सबके आत्मरूप मुझ वासुदेव को ही व्यापक देखता है और सम्पूर्ण भूतों को मुझ वासुदेव के अन्तर्गत (गीता अध्याय 9 श्लोक 6 में देखना चाहिए।) देखता है, उसके लिए मैं अदृश्य नहीं होता और वह मेरे लिए अदृश्य नहीं होता