Sanskrit

तमेव शरणं गच्छ सर्वभावेन भारत ।

तत्प्रसादात्परां शान्तिं स्थानं प्राप्स्यसि शाश्वतम् ॥

18.62

Transliteration

tameva śaraṇaṃ gaccha sarvabhāvena bhārata |

tatprasādātparāṃ śāntiṃ sthānaṃ prāpsyasi śāśvatam ||

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Übersetzung

हे भारत! तू सब प्रकार से उस परमेश्वर की ही शरण में (लज्जा, भय, मान, बड़ाई और आसक्ति को त्यागकर एवं शरीर और संसार में अहंता, ममता से रहित होकर एक परमात्मा को ही परम आश्रय, परम गति और सर्वस्व समझना तथा अनन्य भाव से अतिशय श्रद्धा, भक्ति और प्रेमपूर्वक निरंतर भगवान के नाम, गुण, प्रभाव और स्वरूप का चिंतन करते रहना एवं भगवान का भजन, स्मरण करते हुए ही उनके आज्ञा अनुसार कर्तव्य कर्मों का निःस्वार्थ भाव से केवल परमेश्वर के लिए आचरण करना यह 'सब प्रकार से परमात्मा के ही शरण' होना है) जा। उस परमात्मा की कृपा से ही तू परम शांति को तथा सनातन परमधाम को प्राप्त होगा

Aus der Tabelle des Inhabers · +1 weitere

Wort für Wort

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Erläuterung

श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि पूरे भाव से केवल उसी ईश्वर की शरण लो। उसकी कृपा से अर्जुन परम शान्ति और शाश्वत धाम पाएँगे। यन्त्र पर घूमते प्राणियों के चित्र के बाद यह श्लोक समर्पण के द्वारा मुक्ति देता है। यहाँ शरण का अर्थ निष्क्रिय हार मान लेना नहीं, बल्कि पूरे मन का भरोसा है। यह श्लोक ईश्वरीय नियन्त्रण की शिक्षा को श्रद्धा के सम्बन्ध के निमंत्रण में बदल देता है।

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · claude-opus-5-5 · 2026-11-08