Sanskrit

तत्रैवं सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः ।

पश्यत्यकृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः ॥

18.16

Transliteration

tatraivaṃ sati kartāramātmānaṃ kevalaṃ tu yaḥ |

paśyatyakṛtabuddhitvānna sa paśyati durmatiḥ ||

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Übersetzung

परन्तु ऐसा होने पर भी जो मनुष्य अशुद्ध बुद्धि (सत्संग और शास्त्र के अभ्यास से तथा भगवदर्थ कर्म और उपासना के करने से मनुष्य की बुद्धि शुद्ध होती है, इसलिए जो उपर्युक्त साधनों से रहित है, उसकी बुद्धि अशुद्ध है, ऐसा समझना चाहिए।) होने के कारण उस विषय में यानी कर्मों के होने में केवल शुद्ध स्वरूप आत्मा को कर्ता समझता है, वह मलीन बुद्धि वाला अज्ञानी यथार्थ नहीं समझता

Aus der Tabelle des Inhabers · +1 weitere

Wort für Wort

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Erläuterung

इन पाँच कारणों के होते हुए भी जो अपनी अपरिपक्व बुद्धि के कारण आत्मा को ही एकमात्र कर्ता मानता है, वह सही नहीं देखता। श्रीकृष्ण ऐसे व्यक्ति को दुर्मति कहते हैं। यह श्लोक कर्तापन के एक मूल भ्रम को सुधारता है: यह भावना कि सब कुछ मैं ही करता हूँ। अनेक परम्पराएँ इसे इस ओर संकेत मानती हैं कि आत्मा शरीर और मन की क्रियाओं से भिन्न एक साक्षी है। यह समझ सफलता के गर्व और असफलता की निराशा, दोनों से मुक्त करती है।

Von Sanskrit System · Maschineller Entwurf · claude-opus-5-5 · 2026-11-08