梵语

शुक्लकृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते ।

एकया यात्यनावृत्तिमन्ययावर्तते पुनः ॥

8.26

音译

śuklakṛṣṇe gatī hyete jagataḥ śāśvate mate |

ekayā yātyanāvṛttimanyayāvartate punaḥ ||

作者:Sanskrit System · 机器草稿 · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

译文

क्योंकि जगत के ये दो प्रकार के- शुक्ल और कृष्ण अर्थात देवयान और पितृयान मार्ग सनातन माने गए हैं। इनमें एक द्वारा गया हुआ (अर्थात इसी अध्याय के श्लोक 24 के अनुसार अर्चिमार्ग से गया हुआ योगी।)-- जिससे वापस नहीं लौटना पड़ता, उस परमगति को प्राप्त होता है और दूसरे के द्वारा गया हुआ ( अर्थात इसी अध्याय के श्लोक 25 के अनुसार धूममार्ग से गया हुआ सकाम कर्मयोगी।) फिर वापस आता है अर्थात्‌ जन्म-मृत्यु को प्राप्त होता है

来自站长的表格 · 另有 1 个

逐词释义

作者:Sanskrit System · 机器草稿 · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

讲解

ये दो मार्ग, शुक्ल और कृष्ण, जगत की सनातन विशेषताएँ कहे गए हैं। एक से मनुष्य वहाँ जाता है जहाँ से लौटना नहीं होता; दूसरे से वह फिर लौट आता है। यह श्लोक दो मार्गों के उपदेश का सार देता है और उन्हें संयोग नहीं, बल्कि स्थायी सम्भावनाओं के रूप में प्रस्तुत करता है। इसका गहरा अर्थ, जिसे परम्पराओं में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है, यह है कि केवल पंचांग नहीं, बल्कि व्यक्ति के जीवन और समझ की गुणवत्ता तय करती है कि वह किस मार्ग से जाएगा।

作者:Sanskrit System · 机器草稿 · claude-opus-5-5 · 2026-11-08