Beyit 4.9
जन्म कर्म च मे दिव्यमेवं यो वेत्ति तत्त्वतः ।
त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोऽर्जुन ॥
Harf çevirisi
janma karma ca me divyamevaṃ yo vetti tattvataḥ |
tyaktvā dehaṃ punarjanma naiti māmeti so'rjuna ||
Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3
Çeviri
हे अर्जुन! मेरे जन्म और कर्म दिव्य अर्थात निर्मल और अलौकिक हैं- इस प्रकार जो मनुष्य तत्व से (सर्वशक्तिमान, सच्चिदानन्दन परमात्मा अज, अविनाशी और सर्वभूतों के परम गति तथा परम आश्रय हैं, वे केवल धर्म को स्थापन करने और संसार का उद्धार करने के लिए ही अपनी योगमाया से सगुणरूप होकर प्रकट होते हैं। इसलिए परमेश्वर के समान सुहृद्, प्रेमी और पतितपावन दूसरा कोई नहीं है, ऐसा समझकर जो पुरुष परमेश्वर का अनन्य प्रेम से निरन्तर चिन्तन करता हुआ आसक्तिरहित संसार में बर्तता है, वही उनको तत्व से जानता है।) जान लेता है, वह शरीर को त्याग कर फिर जन्म को प्राप्त नहीं होता, किन्तु मुझे ही प्राप्त होता है
Sahibin tablosundan · +1 daha
हे अर्जुन, जो मेरे दिव्य जन्म और कर्म को इस प्रकार तत्त्व से जानता है, वह शरीर छोड़कर फिर जन्म नहीं लेता, बल्कि मुझे प्राप्त होता है।
Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08 · +1 daha
Kelime kelime
Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08
Açıklama
श्रीकृष्ण जोड़ते हैं कि उनके दिव्य जन्म और कर्म के सत्य को जानना स्वयं मुक्तिदायक है। जो इसे तत्त्व से, अर्थात् इसके वास्तविक स्वरूप में, समझता है, वह मृत्यु के बाद फिर जन्म नहीं लेता, बल्कि श्रीकृष्ण को प्राप्त होता है। यह श्लोक अवतार के सिद्धान्त को संसार से मुक्ति के लक्ष्य से जोड़ता है। यह समझना कि दिव्य संसार में बँधे बिना कर्म करता है, साधक को दिखाता है कि कर्म और मुक्ति साथ-साथ कैसे रह सकते हैं। इस प्रकार श्रीकृष्ण को सही रूप में जानना स्वयं एक मार्ग बन जाता है।
Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08