Sanskritçe

यतः प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम् ।

स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य सिद्धिं विन्दति मानवः ॥

18.46

Harf çevirisi

yataḥ pravṛttirbhūtānāṃ yena sarvamidaṃ tatam |

svakarmaṇā tamabhyarcya siddhiṃ vindati mānavaḥ ||

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Çeviri

जिस परमेश्वर से संपूर्ण प्राणियों की उत्पत्ति हुई है और जिससे यह समस्त जगत्‌ व्याप्त है (जैसे बर्फ जल से व्याप्त है, वैसे ही संपूर्ण संसार सच्चिदानंदघन परमात्मा से व्याप्त है), उस परमेश्वर की अपने स्वाभाविक कर्मों द्वारा पूजा करके (जैसे पतिव्रता स्त्री पति को सर्वस्व समझकर पति का चिंतन करती हुई पति के आज्ञानुसार पति के ही लिए मन, वाणी, शरीर से कर्म करती है, वैसे ही परमेश्वर को ही सर्वस्व समझकर परमेश्वर का चिंतन करते हुए परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मन, वाणी और शरीर से परमेश्वर के ही लिए स्वाभाविक कर्तव्य कर्म का आचरण करना 'कर्म द्वारा परमेश्वर को पूजना' है) मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त हो जाता है

Sahibin tablosundan · +1 daha

Kelime kelime

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Açıklama

यहाँ व्याख्या दी गई है। जिससे सब प्राणी उत्पन्न होते हैं और जिससे यह सब व्याप्त है, उसकी पूजा अपने कर्म से करनी है, और इसी से मनुष्य सिद्धि पाता है। कर्म स्वयं एक अर्पण, पूजा का एक रूप बन जाता है। यह श्लोक कर्म के मार्ग को भक्ति से जोड़ता है: किसान, योद्धा और शिक्षक, हर कोई अपने दैनिक कार्यों से ईश्वर का सम्मान कर सकता है। यह सामान्य श्रम को पवित्र अर्थ देता है।

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08