Sanskritçe

काम्यानां कर्मणां न्यासं संन्यासं कवयो विदुः ।

सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ॥

18.2

Harf çevirisi

kāmyānāṃ karmaṇāṃ nyāsaṃ saṃnyāsaṃ kavayo viduḥ |

sarvakarmaphalatyāgaṃ prāhustyāgaṃ vicakṣaṇāḥ ||

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Çeviri

श्री भगवान बोले- कितने ही पण्डितजन तो काम्य कर्मों के (स्त्री, पुत्र और धन आदि प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति के लिए तथा रोग-संकटादि की निवृत्ति के लिए जो यज्ञ, दान, तप और उपासना आदि कर्म किए जाते हैं, उनका नाम काम्यकर्म है।) त्याग को संन्यास समझते हैं तथा दूसरे विचारकुशल पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को (ईश्वर की भक्ति, देवताओं का पूजन, माता-पितादि गुरुजनों की सेवा, यज्ञ, दान और तप तथा वर्णाश्रम के अनुसार आजीविका द्वारा गृहस्थ का निर्वाह एवं शरीर संबंधी खान-पान इत्यादि जितने कर्तव्यकर्म हैं, उन सबमें इस लोक और परलोक की सम्पूर्ण कामनाओं के त्याग का नाम सब कर्मों के फल का त्याग है) त्याग कहते हैं

Sahibin tablosundan · +1 daha

Kelime kelime

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Açıklama

श्रीकृष्ण पहले बताते हैं कि विद्वान क्या कहते हैं। ज्ञानी लोग कामना वाले कर्मों के त्याग को संन्यास कहते हैं। विवेकी लोग सब कर्मों के फल के त्याग को त्याग कहते हैं। पहली परिभाषा इस बारे में है कि कौन से कर्म करना बन्द किया जाए; दूसरी सब कर्मों के प्रति भीतरी भाव के बारे में है। दोनों को साथ रखकर श्रीकृष्ण यह दिखाने की तैयारी करते हैं कि दूसरा, यानी भीतर का त्याग, ही सबसे महत्त्वपूर्ण है।

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08