Sanskritçe

अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा

गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः ।

अधश्च मूलान्यनुसन्ततानि

कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके ॥

15.2

Harf çevirisi

adhaścordhvaṃ prasṛtāstasya śākhā

guṇapravṛddhā viṣayapravālāḥ |

adhaśca mūlānyanusantatāni

karmānubandhīni manuṣyaloke ||

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Çeviri

उस संसार वृक्ष की तीनों गुणोंरूप जल के द्वारा बढ़ी हुई एवं विषय-भोग रूप कोंपलोंवाली ( शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध -ये पाँचों स्थूलदेह और इन्द्रियों की अपेक्षा सूक्ष्म होने के कारण उन शाखाओं की 'कोंपलों' के रूप में कहे गए हैं।) देव, मनुष्य और तिर्यक्‌ आदि योनिरूप शाखाएँ (मुख्य शाखा रूप ब्रह्मा से सम्पूर्ण लोकों सहित देव, मनुष्य और तिर्यक्‌ आदि योनियों की उत्पत्ति और विस्तार हुआ है, इसलिए उनका यहाँ 'शाखाओं' के रूप में वर्णन किया है) नीचे और ऊपर सर्वत्र फैली हुई हैं तथा मनुष्य लोक में ( अहंता, ममता और वासनारूप मूलों को केवल मनुष्य योनि में कर्मों के अनुसार बाँधने वाली कहने का कारण यह है कि अन्य सब योनियों में तो केवल पूर्वकृत कर्मों के फल को भोगने का ही अधिकार है और मनुष्य योनि में नवीन कर्मों के करने का भी अधिकार है) कर्मों के अनुसार बाँधने वाली अहंता-ममता और वासना रूप जड़ें भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही हैं।

Sahibin tablosundan · +1 daha

Kelime kelime

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Açıklama

चित्र और विस्तार पाता है। शाखाएँ नीचे और ऊपर दोनों ओर फैली हैं, जो निम्न और उच्च दोनों प्रकार के जन्मों का संकेत देती हैं। ये तीन गुणों से पोषित होती हैं, और इनकी कोमल कोंपलें वे विषय हैं जो मन को लुभाते हैं। जड़ों का एक और समूह मनुष्य लोक में नीचे की ओर बढ़ता है, और ये जड़ें कर्म से बँधी हैं। आशय यह है कि मनुष्य जीवन में यह वृक्ष सबसे दृढ़ता से जमता है, क्योंकि यहाँ कामना से किए गए कर्म नए बन्धन बनाते हैं। यह वृक्ष केवल बाहर नहीं, हमारे चुनावों से भी बढ़ता है।

Hazırlayan: Sanskrit System · Makine taslağı · claude-opus-5-5 · 2026-11-08