サンスクリット

यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चितः ।

वेदवादरताः पार्थ नान्यदस्तीति वादिनः ॥

2.42

翻字

yāmimāṃ puṣpitāṃ vācaṃ pravadantyavipaścitaḥ |

vedavādaratāḥ pārtha nānyadastīti vādinaḥ ||

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

翻訳

हे अर्जुन! जो भोगों में तन्मय हो रहे हैं, जो कर्मफल के प्रशंसक वेदवाक्यों में ही प्रीति रखते हैं, जिनकी बुद्धि में स्वर्ग ही परम प्राप्य वस्तु है और जो स्वर्ग से बढ़कर दूसरी कोई वस्तु ही नहीं है- ऐसा कहने वाले हैं, वे अविवेकीजन इस प्रकार की जिस पुष्पित अर्थात्‌ दिखाऊ शोभायुक्त वाणी को कहा करते हैं, जो कि जन्मरूप कर्मफल देने वाली एवं भोग तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए नाना प्रकार की बहुत-सी क्रियाओं का वर्णन करने वाली है, उस वाणी द्वारा जिनका चित्त हर लिया गया है, जो भोग और ऐश्वर्य में अत्यन्त आसक्त हैं, उन पुरुषों की परमात्मा में निश्चियात्मिका बुद्धि नहीं होती

サイト運営者のシートより · ほか 1 件

逐語訳

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

解説

यह श्लोक तीन श्लोकों के एक वाक्य का आरम्भ है जो एक विशेष धार्मिक मनोवृत्ति का वर्णन करता है। श्रीकृष्ण उन अविवेकी लोगों की बात करते हैं जो पुष्पित, अर्थात् सजी-धजी वाणी बोलते हैं, वेद के शब्दों को संकीर्ण अर्थ में लेकर उनमें रमे रहते हैं और कहते हैं कि इसके आगे कुछ नहीं। यह आलोचना स्वयं वेदों की नहीं, जिनका गीता अन्यत्र आदर करती है, बल्कि उस मनोवृत्ति की है जो कर्मकाण्ड के फल को ही पूरा धर्म मान लेती है। विभिन्न परम्पराएँ इसका लक्ष्य अलग-अलग समझती हैं, पर सब इसमें साधन को साध्य समझने की चेतावनी देखती हैं।

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08