サンスクリット

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च कार्याकार्ये भयाभये ।

बन्धं मोक्षं च या वेत्ति बुद्धिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥

18.30

翻字

pravṛttiṃ ca nivṛttiṃ ca kāryākārye bhayābhaye |

bandhaṃ mokṣaṃ ca yā vetti buddhiḥ sā pārtha sāttvikī ||

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

翻訳

हे पार्थ ! जो बुद्धि प्रवृत्तिमार्ग (गृहस्थ में रहते हुए फल और आसक्ति को त्यागकर भगवदर्पण बुद्धि से केवल लोकशिक्षा के लिए राजा जनक की भाँति बरतने का नाम 'प्रवृत्तिमार्ग' है।) और निवृत्ति मार्ग को (देहाभिमान को त्यागकर केवल सच्चिदानंदघन परमात्मा में एकीभाव स्थित हुए श्री शुकदेवजी और सनकादिकों की भाँति संसार से उपराम होकर विचरने का नाम 'निवृत्तिमार्ग' है।), कर्तव्य और अकर्तव्य को, भय और अभय को तथा बंधन और मोक्ष को यथार्थ जानती है- वह बुद्धि सात्त्विकी है

サイト運営者のシートより · ほか 1 件

逐語訳

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

解説

सात्त्विक बुद्धि जानती है कि कब कर्म में लगना है और कब हटना है, क्या करना चाहिए और क्या नहीं, किससे डरना है और किससे नहीं, और क्या बाँधता है तथा क्या मुक्त करता है। यह विवेक का पूर्ण रूप है। यह व्यावहारिक भी है और आध्यात्मिक भी, जो दैनिक आचरण और परम लक्ष्य, दोनों का मार्गदर्शन करती है। यह श्लोक ठीक उसी स्पष्टता का नाम लेता है जो अर्जुन में तब नहीं थी जब वे तय नहीं कर पा रहे थे कि लड़ें या नहीं, और जिसे यह संवाद लौटाने का प्रयत्न करता रहा है।

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08