サンスクリット

यस्य नाहङ्कृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते ।

हत्वाऽपि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते ॥

18.17

翻字

yasya nāhaṅkṛto bhāvo buddhiryasya na lipyate |

hatvā'pi sa imā~llokānna hanti na nibadhyate ||

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

翻訳

जिस पुरुष के अन्तःकरण में 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा भाव नहीं है तथा जिसकी बुद्धि सांसारिक पदार्थों में और कर्मों में लिपायमान नहीं होती, वह पुरुष इन सब लोकों को मारकर भी वास्तव में न तो मरता है और न पाप से बँधता है। (जैसे अग्नि, वायु और जल द्वारा प्रारब्धवश किसी प्राणी की हिंसा होती देखने में आए तो भी वह वास्तव में हिंसा नहीं है, वैसे ही जिस पुरुष का देह में अभिमान नहीं है और स्वार्थरहित केवल संसार के हित के लिए ही जिसकी सम्पूर्ण क्रियाएँ होती हैं, उस पुरुष के शरीर और इन्द्रियों द्वारा यदि किसी प्राणी की हिंसा होती हुई लोकदृष्टि में देखी जाए, तो भी वह वास्तव में हिंसा नहीं है क्योंकि आसक्ति, स्वार्थ और अहंकार के न होने से किसी प्राणी की हिंसा हो ही नहीं सकती तथा बिना कर्तृत्वाभिमान के किया हुआ कर्म वास्तव में अकर्म ही है, इसलिए वह पुरुष 'पाप से नहीं बँधता'।)

サイト運営者のシートより · ほか 1 件

逐語訳

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

解説

यह गीता के सबसे अधिक चर्चित श्लोकों में से एक है। जिसमें कर्ता होने का अहंकार नहीं है और जिसकी बुद्धि लिप्त नहीं है, वह इन लोगों को मारकर भी वास्तव में नहीं मारता और उस कर्म से बँधता नहीं। युद्धभूमि पर कहे जाने के कारण इस श्लोक को सावधानी से पढ़ना चाहिए। यह हिंसा की छूट नहीं देता; यह उस व्यक्ति का वर्णन करता है जो पहले से मिले कर्तव्य के भीतर अहंकार और कामना से मुक्त अवस्था में कर्म करता है। पाठक बल देते हैं कि ऐसी स्वतंत्रता दुर्लभ है और यह बात केवल उसी पर लागू होती है।

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08