サンスクリット

अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः ।

दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम् ॥

16.1

翻字

abhayaṃ sattvasaṃśuddhirjñānayogavyavasthitiḥ |

dānaṃ damaśca yajñaśca svādhyāyastapa ārjavam ||

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

翻訳

श्री भगवान बोले- भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यान योग में निरन्तर दृढ़ स्थिति (परमात्मा के स्वरूप को तत्त्व से जानने के लिए सच्चिदानन्दघन परमात्मा के स्वरूप में एकी भाव से ध्यान की निरन्तर गाढ़ स्थिति का ही नाम 'ज्ञानयोगव्यवस्थिति' समझना चाहिए) और सात्त्विक दान (गीता अध्याय 17 श्लोक 20 में जिसका विस्तार किया है), इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान्‌ के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्म पालन के लिए कष्टसहन और शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अन्तःकरण की सरलता

サイト運営者のシートより · ほか 1 件

逐語訳

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

解説

श्रीकृष्ण एक नया विषय आरम्भ करते हैं: चरित्र के दो विरोधी समूह, जिन्हें वे दैवी और आसुरी सम्पदा कहते हैं। दैवी गुणों की सूची यहाँ आरम्भ होकर तीन श्लोकों तक चलती है। यह निर्भयता और अन्तःकरण की शुद्धि से शुरू होती है, फिर ज्ञान और योग में दृढ़ता, और दान, संयम, यज्ञ, स्वाध्याय, तप तथा सरलता जैसे पारम्परिक अनुशासनों का नाम लेती है। उस संवाद में, जो अर्जुन के भय से आरम्भ हुआ था, निर्भयता को पहले रखना ध्यान खींचता है। यह सूची उस व्यक्ति का चित्र बनाती है जो पिछले अध्याय में बताए मार्ग पर चल सकता है।

Sanskrit System 作 · 機械による下書き · claude-opus-5-5 · 2026-11-08