संस्कृत

दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे ।

देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम् ॥

17.20

लिप्यंतरण

dātavyamiti yaddānaṃ dīyate'nupakāriṇe |

deśe kāle ca pātre ca taddānaṃ sāttvikaṃ smṛtam ||

Sanskrit System द्वारा · मशीन मसौदा · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

अनुवाद

दान देना ही कर्तव्य है- ऐसे भाव से जो दान देश तथा काल (जिस देश-काल में जिस वस्तु का अभाव हो, वही देश-काल, उस वस्तु द्वारा प्राणियों की सेवा करने के लिए योग्य समझा जाता है।) और पात्र के (भूखे, अनाथ, दुःखी, रोगी और असमर्थ तथा भिक्षुक आदि तो अन्न, वस्त्र और ओषधि एवं जिस वस्तु का जिसके पास अभाव हो, उस वस्तु द्वारा सेवा करने के लिए योग्य पात्र समझे जाते हैं और श्रेष्ठ आचरणों वाले विद्वान्‌ ब्राह्मणजन धनादि सब प्रकार के पदार्थों द्वारा सेवा करने के लिए योग्य पात्र समझे जाते हैं।) प्राप्त होने पर उपकार न करने वाले के प्रति दिया जाता है, वह दान सात्त्विक कहा गया है

मूल तालिका से · +1 और

शब्दार्थ

Sanskrit System द्वारा · मशीन मसौदा · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

व्याख्या

अब श्रीकृष्ण दान की ओर मुड़ते हैं। दान सात्त्विक होता है जब वह केवल इसलिए दिया जाए कि देना उचित है, ऐसे व्यक्ति को जो बदला नहीं चुका सकता, और उचित स्थान, समय तथा योग्य पात्र को। ऐसे व्यक्ति को देने पर बल, जो उपकार लौटा नहीं सकता, किसी छिपे सौदे को हटा देता है। स्थान, समय और पात्र पर ध्यान दिखाता है कि उदारता के लिए विवेक भी आवश्यक है। यह श्लोक दान को निःस्वार्थ भी और समझदारी भरा भी बताता है।

Sanskrit System द्वारा · मशीन मसौदा · claude-opus-5-5 · 2026-11-08