Sanskrit

शमो दमस्तपः शौचं क्षान्तिरार्जवमेव च ।

ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं ब्रह्मकर्म स्वभावजम् ॥

18.42

Translittération

śamo damastapaḥ śaucaṃ kṣāntirārjavameva ca |

jñānaṃ vijñānamāstikyaṃ brahmakarma svabhāvajam ||

Par Sanskrit System · Brouillon automatique · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Traduction

अंतःकरण का निग्रह करना, इंद्रियों का दमन करना, धर्मपालन के लिए कष्ट सहना, बाहर-भीतर से शुद्ध (गीता अध्याय 13 श्लोक 7 की टिप्पणी में देखना चाहिए) रहना, दूसरों के अपराधों को क्षमा करना, मन, इंद्रिय और शरीर को सरल रखना, वेद, शास्त्र, ईश्वर और परलोक आदि में श्रद्धा रखना, वेद-शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन करना और परमात्मा के तत्त्व का अनुभव करना- ये सब-के-सब ही ब्राह्मण के स्वाभाविक कर्म हैं

D’après la feuille du propriétaire · +1 de plus

Mot à mot

Par Sanskrit System · Brouillon automatique · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Explication

ब्राह्मण के कर्म का वर्णन भीतरी गुणों के द्वारा किया गया है: शम, दम, तप, पवित्रता, क्षमा, सरलता, ज्ञान, विज्ञान यानी अनुभूत ज्ञान, और दृश्य से परे सत्य में आस्था। ध्यान देने की बात है कि इस सूची में कोई विशेषाधिकार या अनुष्ठान नहीं, केवल कठिन गुण हैं। यह ब्राह्मण की भूमिका को अध्ययन, शिक्षण और भीतरी अनुशासन की भूमिका के रूप में प्रस्तुत करता है। यह श्लोक एक ऊँचा आदर्श रखता है जिस पर ऐसी किसी भी भूमिका के दावे को परखा जा सकता है।

Par Sanskrit System · Brouillon automatique · claude-opus-5-5 · 2026-11-08