Sánscrito

अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम् ।

दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम् ॥

16.2

Transliteración

ahiṃsā satyamakrodhastyāgaḥ śāntirapaiśunam |

dayā bhūteṣvaloluptvaṃ mārdavaṃ hrīracāpalam ||

Por Sanskrit System · Borrador automático · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3

Traducción

मन, वाणी और शरीर से किसी प्रकार भी किसी को कष्ट न देना, यथार्थ और प्रिय भाषण (अन्तःकरण और इन्द्रियों के द्वारा जैसा निश्चय किया हो, वैसे-का-वैसा ही प्रिय शब्दों में कहने का नाम 'सत्यभाषण' है), अपना अपकार करने वाले पर भी क्रोध का न होना, कर्मों में कर्तापन के अभिमान का त्याग, अन्तःकरण की उपरति अर्थात्‌ चित्त की चञ्चलता का अभाव, किसी की भी निन्दादि न करना, सब भूतप्राणियों में हेतुरहित दया, इन्द्रियों का विषयों के साथ संयोग होने पर भी उनमें आसक्ति का न होना, कोमलता, लोक और शास्त्र से विरुद्ध आचरण में लज्जा और व्यर्थ चेष्टाओं का अभाव

De la hoja del propietario · +1 más

Palabra por palabra

Por Sanskrit System · Borrador automático · claude-opus-5-5 · 2026-11-08

Explicación

दैवी गुणों की सूची उन गुणों के साथ आगे बढ़ती है जो दूसरों के साथ व्यवहार को आकार देते हैं: अहिंसा, सत्य, क्रोध का अभाव, त्याग, शान्ति और चुगली न करना। इसमें सब प्राणियों पर दया, लोभ का अभाव, कोमलता, गलत काम के प्रति लज्जा और चंचलता के स्थान पर स्थिरता भी जुड़ती है। अहिंसा का उल्लेख उसी संवाद में है जो अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित करता है। अनेक पाठक इसका अर्थ यह लेते हैं कि भीतर का अहिंसक भाव और योद्धा का बाहरी कर्तव्य सीधे-सीधे विरोधी नहीं हैं।

Por Sanskrit System · Borrador automático · claude-opus-5-5 · 2026-11-08