Verso 15.1
ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥
Transliteración
ūrdhvamūlamadhaḥśākhamaśvatthaṃ prāhuravyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni yastaṃ veda sa vedavit ||
Por Sanskrit System · Borrador automático · @indic-transliteration/sanscript 1.3.3
Traducción
श्री भगवान बोले- आदिपुरुष परमेश्वर रूप मूल वाले (आदिपुरुष नारायण वासुदेव भगवान ही नित्य और अनन्त तथा सबके आधार होने के कारण और सबसे ऊपर नित्यधाम में सगुणरूप से वास करने के कारण ऊर्ध्व नाम से कहे गए हैं और वे मायापति, सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही इस संसाररूप वृक्ष के कारण हैं, इसलिए इस संसार वृक्ष को 'ऊर्ध्वमूलवाला' कहते हैं) और ब्रह्मारूप मुख्य शाखा वाले (उस आदिपुरुष परमेश्वर से उत्पत्ति वाला होने के कारण तथा नित्यधाम से नीचे ब्रह्मलोक में वास करने के कारण, हिरण्यगर्भरूप ब्रह्मा को परमेश्वर की अपेक्षा 'अधः' कहा है और वही इस संसार का विस्तार करने वाला होने से इसकी मुख्य शाखा है, इसलिए इस संसार वृक्ष को 'अधःशाखा वाला' कहते हैं) जिस संसार रूप पीपल वृक्ष को अविनाशी (इस वृक्ष का मूल कारण परमात्मा अविनाशी है तथा अनादिकाल से इसकी परम्परा चली आती है, इसलिए इस संसार वृक्ष को 'अविनाशी' कहते हैं) कहते हैं, तथा वेद जिसके पत्ते (इस वृक्ष की शाखा रूप ब्रह्मा से प्रकट होने वाले और यज्ञादि कर्मों द्वारा इस संसार वृक्ष की रक्षा और वृद्धि करने वाले एवं शोभा को बढ़ाने वाले होने से वेद 'पत्ते' कहे गए हैं) कहे गए हैं, उस संसार रूप वृक्ष को जो पुरुष मूलसहित सत्त्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है। (भगवान् की योगमाया से उत्पन्न हुआ संसार क्षणभंगुर, नाशवान और दुःखरूप है, इसके चिन्तन को त्याग कर केवल परमेश्वर ही नित्य-निरन्तर, अनन्य प्रेम से चिन्तन करना 'वेद के तात्पर्य को जानना' है)
De la hoja del propietario · +1 más
श्रीभगवान ने कहा: ऐसा कहा जाता है कि एक अविनाशी अश्वत्थ वृक्ष है, जिसकी जड़ें ऊपर और शाखाएँ नीचे हैं। वेद के छन्द उसके पत्ते हैं; जो उसे जानता है, वही वेदों को जानने वाला है।
Por Sanskrit System · Borrador automático · claude-opus-5-5 · 2026-11-08 · +1 más
Palabra por palabra
Por Sanskrit System · Borrador automático · claude-opus-5-5 · 2026-11-08
Explicación
श्रीकृष्ण इस अध्याय का आरम्भ तर्क से नहीं, एक चित्र से करते हैं। अश्वत्थ, यानी पीपल, को उलटा दिखाया गया है: उसकी जड़ें ऊपर परम स्रोत में हैं और शाखाएँ नीचे संसार में फैली हैं। वेद के छन्द उसके पत्ते हैं, जो इस संसार में जीवन को पोषण और छाया देते हैं। अविनाशी कहने का संकेत किसी एक वृक्ष की ओर नहीं, बल्कि संसार (जन्म-मरण का चक्र) के अनन्त प्रवाह की ओर है। पिछले अध्याय में गुणों का वर्णन करने के बाद श्रीकृष्ण अब उनके बुने पूरे जाल का एक चित्र देते हैं और कहते हैं कि इसे समझना ही वेदों को सचमुच जानना है।
Por Sanskrit System · Borrador automático · claude-opus-5-5 · 2026-11-08